Categories: हिमाचल

प्रदेश में मौसम का बदला मिज़ाज़, कई क्षेत्रों में बारिश- बर्फबारी के आसार

<p>प्रदेश में रविवार से मौसम बदलेगा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहेगा। 10 और 11 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसने की संभावना है।</p>

<p>12 दिसंबर को भी मौसम खराब रहेगा। 13 और 14 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार रात को केलांग का न्यूनतम तापमान -10 डिग्री से घटकर -7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार रात को प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा।</p>

<p>मनाली में न्यूनतम तापमान -1.8, कल्पा में -0.8, भुंतर में 0.4, सुंदरनगर में 1.2, सोलन में 1.6, चंबा में 3.1, कुफरी में 3.3, बिलासपुर में 3.4, हमीरपुर में 3.6, पालमपुर में 4.0, डलहौजी में 4.5, शिमला-मंडी में 5.2, कांगड़ा में 5.3, ऊना में 5.6, धर्मशाला में 6.6 और नाहन में 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ</p>

<p>उधर, शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, कांगड़ा में 22.5, सुंदरनगर में 20.7, बिलासपुर में 20.0, चंबा में 19.5, सोलन में 19.2, नाहन में 18.8, भुंतर में 16.6, शिमला में 15.6, धर्मशाला में 15.4, कल्पा में 11.2, डलहौजी में 9.1 और केलांग में 1.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।</p>

Samachar First

Recent Posts

कंगना का गांधी जयंती पर विवादित बयान, कहा – देश के तो लाल होते हैं, पिता नहीं

  Shimla:देश के पिता नहीं देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं, भारत मां…

55 mins ago

हमीरपुर वृत्त रहा ओवरऑल चैंपियन, धर्मशाला रहा दूसरे स्थान पर

  Dharamshala: धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी…

14 hours ago

नवरात्रि कल से, नौ देवियों के बीज मंत्रों से करें पूजन, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

  Dharamshala:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि को नौ दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया…

14 hours ago

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

17 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

18 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

18 hours ago