Categories: हिमाचल

MI-17 हेलिकॉपटर ने किया मनाली-लेह मार्ग पर पहला टनल सर्वे

रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर रोहतांग टनल के अलावा तीन अन्य टनलों को बनाया जा रहा है। इसके लिए देश में पहली बार वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से जियोलॉजिकल सर्वे किया जा रहा है। बीते कल इसको लेकर कुल्लू और मंडी जिले की सीमा पर भुंतर और नगवाईं के आसपास हेलीकाप्टर से ट्रायल किया गया। आज एमआई-17 हेलीकाप्टर लाहौल के उन क्षेत्रों में जाएगा, जहां टनलों का निर्माण होगा। अमर उजाला के सूत्रों के अनुसार लेह-लद्दाख पहुंचने के लिए सेना अब इसी सड़क का ज्यादा इस्तेमाल करने जा रही है।

बीते कल दिनभर हेलीकाप्टर भुंतर और नगवाईं के आसपास घूमता रहा। चीन और पाकिस्तान से सटे इलाकों में 12 महीने यातायात सुचारु रखने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने यह कवायद शुरू की है। मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड और वायु सेना ने तीन सुरंगों के लिए भू-भर्गीय सर्वेक्षण शुरू किया है।

इसमें एक विदेशी एंटीना की सहायता ली जा रही है। मंगलवार को सफल ट्रायल के बाद अब हेलीकाप्टर आज लाहौल घाटी में सर्वे करेगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस सर्वे में टनलों के भू-भर्गीय सर्वे के लिए कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे की एक टीम वायु सेना का सहयोग कर रही है। उन्होंने का कि इस तरह का सर्वेक्षण भारत में पहली बार किया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

3 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

6 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

7 hours ago