Categories: हिमाचल

ब्यास किनारे बेखौ़फ नहा रहे प्रवासी, कभी भी हो सकती है अनहोनी

<p>लगातार बरसात होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है जिसके कारण अनहोनी होने का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन द्वारा नदियों के किनारे न जाने की&nbsp; चेतावनी जारी कर दी जाती है लेकिन, फिर भी लोग इस पर कम ही अमल करते है। ऐसा ही मामला नादौन में ब्यास नदी के तट पर देखने को मिला, जहां पर प्रवासी&nbsp; प्रशासन के आदेशों को ना मानते हुए ब्यास नदी में नहाने और कपड़े धोने से बाज नहीं आ रहे हैं। &nbsp;</p>

<p>हालांकि, प्रशासन ने आसपास की पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि अपनी पंचायतों में लोगों को इसके बारे में जानकारी दें। लेकिन, नगर पंचायत ने&nbsp; प्रशासन के निर्देशों को हल्के में लिया है तथा पंचायत एरिया में इसका प्रचार नहीं किया है जिसकी वजह से प्रवासी ब्यास के खतरे से अनजान हैं तथा लापरवाही बरतकर जान जोखिम में डालकर ब्यास नदी में नहा रहे हैं।नादौन के एसडीएम ने नगर पंचायत को लोगों को आगाह करने तथा इससे संबंध्ति ज़रुरी जानकारी देने हेतु एक बार फिर निर्देश जारी किए हैं ।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago