ऊना: व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

<p>संतोषगढ़ के तहत नगर परिषद के वार्ड नंबर सात में (43) व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान शिव कुमार पुत्र राम किशन वार्ड नंबर सात के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है शिव कुमार काफी दिनों से परेशान रहता था। शिव कुमार विदेश में नौकरी करता था और करीब चार माह पहले ही विदेश से वापिस घर लौटा था।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक शिव कुमार रोजाना की तरह अपने कमरे में सोया हुआ था। शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे शिव कुमार चुनरी से ने फंदा लगा लिया। पत्नी ने जैसे ही अपने पति को फंदे पर लटके देखा, तो परिजनों की मदद से नीचे उतार बीबीएमबी नंगल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>संतोषगढ़ चौकी प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। मृतक की पत्नी सहित परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा अगली कार्रवाई की जा रही है</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago