Follow Us:

हिमाचल की पहाड़ियों में नंगे पांव 130 Km दौड़े मिलिंद सोमन

पंकज चम्बियाल |

ट्राइथेलॉन प्रतियोगिता  जीतने वाले मिलिंद सोमन ने 130 किमी की दौड़ पूरी की। ये दौड़ उन्होंने नंगे पैरों से ऊना से धर्मशाला के बीच लगाई। मिलिंद अब तक कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। जिसके जरिए मिलिंद लोगों के बीच हेल्थ और सोशल अवेयरनेस बढ़ाते है।   

 

जैसे ही लोगों को पता चला की मिलिंद सोमन इस बार पहाड़ों की सैर अपने अंदाज में कर रहे है तो लोग भी उनसे मिलने के लिए बाहर निकल आए। कुछ ने अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर डाल दी और बधाईयां देने लगे।

मिलिंद के नाम है कई रिकार्ड

मिलिंद सोमन ने अब तक कई रिकार्ड बनाए है। 'मेड इन इंडिया' एल्बम और लोकप्रिय टीवी शो 'कैप्टन व्योम' से मशहूर होने वाले मिलिंद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से किनारा किया और स्पोर्ट्समैन बन गए।  उन्होंने 2015 में आयरमैन चैलेंज पूरा किया था। इसमें उन्हें आयरनमैन ऑफ इंडिया का खिताब दिया गया था।
 
इस चैलेंज को मिलिंद ने 15 घंटे और 19 मिनट में पूरा कर लिया था। यह एक ट्राइथेलॉन प्रतियोगिता है, जिसमें 3।8 किलोमीटर तक तैरना, 180।2 किलोमीटर साइकल चलाना और 42.2 किलोमीटर तक बिना रुके दौड़ना होता है। 

उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन जीती। मिलिंद ने नंगे पैरों से 517 किमी की दौड़ पूरी की थी और ज्यूरिख में देश का नाम रोशन किया था। इसमें पहले दिन 10 किलोमीटर तक तैरना और 148 किमी तक साइकलिंग करनी होती है। दूसरे दिन 276 किलोमीटर तक साइकिल चलानी पड़ती है। तीसरे दिन 84 किमी तक दौड़ लगानी होती है।

 
स्कॉटलैंड में जन्मे हैं मिलिंद
मिलिंद का जन्म स्कॉटलैंड में हुआ है। उनके दादा डॉक्टर थे। वहीं, उनके पिता न्यूक्लियर साइंटिस्ट और मां ऊषा बायो-केमिस्ट्री में प्रोफेसर रहीं। स्कॉटलैंड और फिर कुछ वक्त इंग्लैंड में रहने के बाद मिलिंद का परिवार इंडिया शिफ्ट हो गया।