हिमाचल

नैतिक मूल्यों और नैतिक आचरण की प्रेरणा का पर्व है दशहरा: प्रो चंद्र कुमार

शाहपुर में चार दिवसीय दशहरा उत्सव के समापन पर मुख्यातिथि की शिरकत

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

धर्मशाला: कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने कहा कि दशहरा जीवन में नैतिक मूल्यों और नैतिक आचरण का पर्व है, बुराई और छल पर अच्छाई तथा सत्य की जीत का प्रतीक है। मंगलवार को शाहपुर में चार दिवसीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कृषि मंत्री प्रो चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि पर्वों तथा त्यौहारों के माध्यम से भारत की समृद्व संस्कृति की झलक मिलती है तथा जीवन जीने के सही मार्गदर्शन भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर में पहली बार चार दिवसीय दशहरा उत्सव मनाया गया है जिसमें सांस्कृतिक संध्या तथा खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच दिया है यह अपनेआप में एक बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लोक कलाओं के संवर्धन तथा संरक्षण के लिए कारगर कदम उठा रही है ताकि हिमाचल की लोक संस्कृति से युवा पीढ़ी को अवगत करवाया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यातिथि विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा दशहरा उत्सव के सफल आयोजन पर मेला कमेटी अपनी ऐच्छिक निधी से 51 हजार की राशि भी स्वीकृत की। इससे पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि शाहपुर में चार दिवसीय दशहरा उत्सव के आयोजन का वायदा चुनावों से पूर्व किया गया था तथा उसी वायदे को निभाकर दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दशहरा उत्सव में कबड्डी ,वॉलीबाल , रँगोली, रस्साकसी,महिलाओं की चेयर रेस इत्यादि खेलों का आयोजन भी किया गया है। इसके साथ विकासात्मक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया ताकि लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, सीएमओ डॉ सुशील शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सीडीपीओ सन्तोष ठाकुर, जितेंद्र सोंधी,शाहपुर नप अध्यक्ष उषा शर्मा, वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया,प्रदीप बलोरिया, अधिशासी अभियंता सुभाष शर्मा, प्रधानाचार्य रावमापा शाहपुर अनिल जरयाल, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चौन सिंह, संसार सिंह ,डीडी शर्मा,अशवनी चौधरी, जिन्दु महाजन, राम आदर्श, ओंकार राणा,महिला कांग्रेस के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago