Follow Us:

CM सहित मंत्रियों ने की HC के आदेशों की अवहेलना, नो एंट्री से निकाली गाड़ियां

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। राष्ट्रपति से मिलने के बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्री उपनगर संजौली में नो एंट्री के समय काफिले से गुजर गए। यही नहीं, कुछ देर बाद पुलिस के कुछ ऑफिसर भी आदेशों की अवहेलना करते हुए नो एंट्री से निकले।

दरअसल, संजौली बाजार में अति व्यस्तता के चलते शाम 4:45 से साढ़े 6 बजे तक नो एंट्री होती है। इस पर बकायदा हाईकोर्ट ने आदेश भी जारी किए हैं और किसी भी सूरत में वहां से कोई वाहन नहीं जाने दिया जाता। लेकिन, राष्ट्रपति से मिलकर लौट रहे मुख्यमंत्री और उनके मंत्री आदेशों की परवाह न करते हुए, यहां से बेझिझक गाड़ियां निकाल ले गए। उनके काफिला करीब साढ़े 5 बजे नो एंट्री से पास हुआ है।

(आगे ख़बर के लिए स्क्रॉल करें…)

वहीं, संजौली के लोगों का कहना है कि जब प्रदेश के मुखिया और उनके मंत्री ही नियमों की धज्जियां उड़ाएंगे तो फिर आम जनता क्या करेगी। प्रदेश के मुखिया होने के नाते उन्हें इस संदर्भ में सोचना चाहिए था, क्योंकि ये सभी को मालूम है और बकायदा बैरिकेट्स भी लगे होते हैं।