Categories: हिमाचल

लाहौल स्पीति में माइनस 12 डिग्री पहुंचा तापमान, घरों में दुबके लोग

<p>पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी के बाद लाहौल स्पीति के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले गांवों सहित समस्त स्पीति घाटी ठंड की चपेट में है। कोकसर दारचा समेत घाटी में तापमान शून्य से 12 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। ठंड के लगातार बढ़ रहे प्रकोप से लोग अपने घरों के भीतर दुबकने को मजबूर हो रहे हैं।</p>

<p>यहां की झीलें भी जमने लगी हैं। वहीं स्पीति घाटी में पानी की पाइपें जमने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे लोगों को पानी के लिए ठंड से भरे मौसम में भटकना पड़ रहा है। वहीं कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग बर्फ को पिघला कर गुजारा कर रहे हैं।</p>

<p>स्थानीय लोग अपने घरों के भीतर आग जला कर अपने आप को गर्म रखने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, ठंड के कारण गाड़ियों के इंजन बहुत ठंडे हो रहे हैं, जिसके चलते चालकों को वाहन स्टार्ट करने में दिक्कत पेश आ रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

10 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

10 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

10 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

10 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

10 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

10 hours ago