जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के दौरान बीते दस दिन पहले शिव सिंह नामक जवान बर्फबारी में लापता हो गया था। सेना के8 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घाटी से शहीद का शव बरामद कर लिया गया है। शहीद जवान नालागढ़ उपमंडल के करसोली कालीबाडी के रहने वाले थे। 10 दिन पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर जिले के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने से जवान शिव सिंह लापता थे।

आज शहीद शिव सिंह का पैर्थिव शरीर उसके पैतृक गांव गुलरवाला लाया जा रहा है। पुरे राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी इस मौके पर मौजूद होंगे। समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

बता दें कि हिमस्खलन में सेना के तीन जवान लापता हुए थे। शिव सिंह नालागढ़ के गुलरवाला गांव के रहने वाले हैं और 36 राष्ट्रीय राइफल में सेवाएं दे रहे थे। शिव सिंह नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाने के लिए प्रयासरत सेना की ऑपरेशनल टीम का हिस्सा भी थे। विषम परिस्थितियों में 8 दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में उनका शव बर्फ में दबा मिला।

समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…