हिमाचल

बीजेपी का मिशन शिमला MC चुनाव, मुख्यमंत्री के निशाने पर कांग्रेस

एमसी शिमला के चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा ने शिमला शहर में विकास के दावे भी शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला शहर में विभिन्न स्थानों पर 63.06 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए और कांग्रेस पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में एक गाड़ी की पार्किंग तक नहीं बनाई जबकि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन और अन्य प्रोजेक्ट के माध्यम से शहर की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के प्रयास किया है।आज भी एक हजार हजार गाड़ियों की पार्किंग का शिलान्यास किया है।साथ ही लिफ्ट के समीप 10.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आजीविका भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में 217 दुकानें, 12 बेकरी और दो लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

वहीं कांग्रेस के उद्घाटन और शिलान्यास को चुनावी करार देने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का काम आरोप लगाना ही है।चुनाव आने का मतलब यह नहीं है की सरकार काम करना ही बंद कर दे।चुनाव के दौरान कांग्रेस के सभी आरोपों का सरकार विस्तृत में जवाब देगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला स्मार्ट सिटी के तहत शिमला में सही मायनों में परिवर्तन नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिमला में पेयजल और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक प्रयास किए, जिनके आशातीत परिणाम सामने आ रहे हैं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

2 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

6 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

6 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

23 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

23 hours ago