हिमाचल

बड़सर: इंद्र दत्त लखनपाल ने बल्याह में किया 74वें वन महोत्सव का शुभारंभ

  • सभी लोगों से हर वर्ष अधिक से अधिक पौधारोपण का किया आह्वान

बड़सर: विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को गांव बल्याह में पौधारोपण के साथ 74वें वन महोत्सव का शुभारंभ किया। वन मंडल हमीरपुर द्वारा स्थानीय राजकीय हाई स्कूल, ग्राम पंचायत और अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस वन महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों और स्कूली बच्चों ने पौधे रोपे।

इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस धरती की आबोहवा को स्वच्छ बनाए रखना, हर नागरिक का कर्तव्य है। हमारे बुजुर्गों द्वारा रोपे गए पेड़-पौधों से हमें स्वच्छ वातावरण एवं फल मिलते हैं और आने वाली पीढिय़ों के लिए हमें भी अधिक से अधिक फलदार पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि पौधारोपण के बाद पौधों की सही देखभाल भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। तभी इस तरह के पौधारोपण कार्यक्रम सही मायनों में फलीभूत होंगे।

इस अवसर पर हमीरपुर वृत्त के वन अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा, वन मंडल हमीरपुर के डीएफओ राकेश कुमार, ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष केवल सिंह धीमान, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, जगदीश ठाकुर, पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह, आरती देवी, वन रेंज अधिकारी मनीष शर्मा, राजकीय हाई स्कूल बल्याह के मुख्यध्यापक नरेश कुमार, अन्य अधिकारी तथा कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

1 hour ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

3 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

18 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

18 hours ago