हिमाचल

सीएम का गगल हवाई अड्डे पर विधायक पठानिया ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का रविवार को गगल हवाई अड्डे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु चंबा जिला के प्रवास के लिए शिमला से चौपर के माध्यम से रवाना हुए थे मौसम खराब होने की वजह से कुछ देर के लिए गगल हवाई अड्डे पर चौपर की लैंडिंग करवानी पड़ी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु को पिछले दिनों भारी बारिश से शाहपुर क्षेत्र में हुए नुक्सान की जानकारी दी तथा शाहपुर को विशेष बजट देने का आग्रह भी किया है। उन्होंने  कहा कि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते शाहपुर क्षेत्र के चडी, राजोल, अंसुई, डोहब, रिडकमार, बोह, रुलेहड़, सल्ली, दरिणी, घेरा, कुठारना, खडीबेहि, चमियारा,भतल्ला व चंगर क्षेत्र की हार चक्कियां, ठेहड़, भरूपलाहड़, मनेई, परगोड़, लंज खास, अपर लंज, डडोली आदि पंचायतों में भारी नुक्सान हुआ है।

पठानिया ने बताया कि सीएम ने गगल से ही हेलीकॉप्टर द्वारा चंबा रवाना होते हुए धारकंडी क्षेत्र में बारिश से हुए नुक्सान का एरियल सर्वेक्षण भी किया तथा शाहपुर के लिए हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया है।

विधायक पठानिया ने कहा कि आपदा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु राज्य में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं तथा स्वयं राहत तथा पुनर्वास कार्यों की जानकारी भी ले रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा सके।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक वर्ग को लाभाविंत करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Kritika

Recent Posts

“माँ……..सूक्ष्म शब्द…….गहन विश्लेषण”

माँ कितना सूक्ष्म शब्द है, पर उसके भीतर छिपी गहराई, विशालता और प्रगाढ़ता कितनी अनंत…

3 hours ago

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर: जयराम ठाकुर

हमीरपुर: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित…

4 hours ago

मंडी: दिव्यांगों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

मंडी, 11 मई: हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था मंडी ने दिव्यांगों व महिलाओं के लिए तीन…

4 hours ago

देश की तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों के कारण बदली है: राजीव

गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान इनकी तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों…

5 hours ago

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों…

5 hours ago

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का…

5 hours ago