Categories: हिमाचल

मोदी सरकार पर गरजे बैंक कर्मचारी, हड़ताल पर जाने से लोगों को आ रही दिक्कतें

पूरे देश के बैंक कर्मचारियों ने आज केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिन की हड़ताल की है। राजधानी शिमला में भी ऑल इंडिया बैंकर्स ऑफिसर कनफेडरेशन के आह्वान पर बैंक बंद रहे और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ डीसी ऑफिस के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

ऑल इंडिया बैंकर्स ऑफिसर कनफेडरेशन हिमाचल सर्कल के महासचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार लगातार बैंक कर्मचारियों का शोषण कर रही है। हाल ही में हुई भारतीय बैंक संघ और बैंक यूनियनों कि बैठक में स्केल 1 से लेकर स्केल 7 तक के सभी बैंक अधिकारियों को केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों के समान वेतन देने की मांग की थी लेकिन बाद में इसे पूरा करने से भारतीय बैंक संघ ने मना कर दिया। इसके चलते मजबूरन बैंकर्स ने हड़ताल करने का फैसला लिया है।

गोपाल शर्मा ने बताया कि बैंकों में आज जो हालात है उसका समाधान बैंकों को मर्ज करना नहीं है बल्कि केंद्र सरकार को 50 से 60 जो बड़े कॉर्पोरेट हैं। उनसे लोन की रिकवरी करने से देश के बैंकों की आर्थिक दशा को सुधारा जा सकता है। लेकिन केंद्र सरकार जानबूझकर उन कॉर्पोरेट से रिकवरी नहीं करती। केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के चलते आज बैंक घाटे में हैं।

इसके अलावा बैंक यूनियनों की मांग है कि बैंकों का कार्यदिवस 6 दिन की जगह 5 दिन किया जाए। नई पेंशन नीति को बदलकर पुरानी व्यवस्था को लागू करने की मांग है। बैंक को थर्ड पार्टी के कामों से मुक्त किया जाए और उसे सिर्फ कोर बैंकिंग करने दिया जाए। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारियों को राष्ट्रीयकृत बैंकों की तर्ज पर पेंशन और अन्य लाभ दिया।

लोगों को आ रही दिक्कतें

लोगों का कहना है कि बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने और छुट्टियां आने से 5 दिन तक बैंक बंद रहेंगे जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों को हड़ताल की जानकारी न होने के चलते वे बैंक पहुंच रहे हैं जहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हड़ताल बढ़ने की स्थिती में यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

16 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago