Categories: हिमाचल

पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में होगी मोदी की रैली, 27 दिसंबर को सरकार मनाएगी जश्न

<p>27 दिसंबर को होने वाली लाभार्थी रैली एचपीसीए स्टेडियम में नहीं, बल्कि पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में होगी। जयराम सरकार का एक साल पूरा होने पर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। वीरवार शाम को भी सीएम ने पुलिस मैदान और साई मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद लाभार्थी रैली के लिए पुलिस मैदान को फाइनल किया गया। वहीं, पीएम दौरे को लेकर एसपीजी टीम ने भी सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया है।</p>

<p>उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने पर समारोह के लिए पुलिस मैदान को फाइनल किया गया है। एचपीसीए स्टेडियम में रैली होने की सूरत में हिमाचल और तमिलनाडु के बीच 22 दिसंबर से शुरू होने वाला रणजी मैच शिफ्ट करना पड़ना था। अब रैली पुलिस मैदान होने के कारण रणजी मैच धर्मशाला से शिफ्ट नहीं होगा। धर्मशाला रैली में 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें कांगड़ा- चंबा संसदीय क्षेत्र से 30 हजार लोग जुटाने का लक्ष्य दिया है।</p>

<p>हालांकि, साई मैदान में पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। रैली स्थल को फाइनल करने के लिए शीत सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद 2 बार निरीक्षण किया है। पहले 10 दिसंबर को सीएम ने पुलिस मैदान, एचपीसीए स्टेडियम और साई मैदान का जायजा लिया था।</p>

<p>जयराम सरकार के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली में विभिन्न विभाग पहुंचाएंगे। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

24 mins ago

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

5 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

15 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

15 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

15 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

15 hours ago