Categories: हिमाचल

शिमला में बंदरों का आतंक जारी, बंदरो को मारने के लिए निगम सेवानिवृत्त जवानों की कर सकता है नियुक्ति

शिमला बंदरों के आतंक से एक तरफ पहाड़ी प्रदेश हिमाचल के ग्रामीण खेती छोड़ने को मजबूर हैं तो दूसरी तरफ़ राजधानी शिमला में बंदरों का ख़ौफ़ आय दिन लोगों को डराता है। शिमला में लगातार बंदरों द्वारा लोगों पर हमला करने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी हफ़्ते संजौली और सेंट एडवर्ड स्कूल के दो बच्चों पर हमला कर बंदरो ने बुरी तरह घायल कर दिया। जिनका ईलाज करवाया जा रहा है।

वहीं, केंद्र सरकार ने बंदरो को बुर्मिन घोषित कर मारने की भी इजाज़त तो दे दी है, लेकिन मारने को कोई तैयार नहीं है। शिमला नागरिक सभा ने बंदरो के आतंक को लेकर नगर निगम मेयर को एक ज्ञापन सौंपा ओर मांग उठाई की बंदरो को मारने का स्थाई रास्ता निकालें ताकि बंदरो के बढ़ते ख़ौफ़ से छुटकारा मिल सके। नागरिक सभा के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि शिमला में बंदर महिलाओं व बच्चों को अधिकतर अपना निशाना बना रहे है। शिमला को बंदरो से बचाने के लिए स्थाई हल की जरूरत है।

नगर निगम शिमला की मेयर कुसुम सदरेट ने भी माना कि बंदरो की शिमला में समस्या है। लेकिन बंदरों को बुर्मिन घोषित करने के बाबजूद निगम तय नही कर पाया है कि बंदर मरेगा कौन। अब अन्य जगहों की तर्ज़ पर शिमला में भी सेवानिवृत्त जवानों को बंदरो को मारने के लिए नियुक्त किया जा सकता है।

शिमला शहर मे बंदरों का आतंक इतना है कि जून माह में ही 122 बंदरों के काटने के मरीज अकेले आईजीएमसी में पहुंचे हैं। 100 से ऊपर का आंकड़ा हर माह में रहता है। वन विभाग के मुताबिक शिमला शहर में बंदरों की संख्या 2000 के करीब है। शिमला के टूटीकंडी नसबंदी केंद्र में एक अप्रैल 2018 से लेकर 31 मार्च 2019 तक 2156 बंदरों की नसबंदी की गई।

Samachar First

Recent Posts

Dharamshala: सनातन परंपरा और सभ्यता का अभिन्न अंग दशहरा : कुलदीप

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने शाहपुर के जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर…

12 mins ago

Gaggal Airport: स्पाइस जेट की एक उड़ान बंद, शेड्यूल में बदलाव

Gaggal Airport flight schedule; गगल हवाई अड्डे पर उतरने वाली उड़ानों का शेड्यूल 27 अक्तूबर…

20 mins ago

Shimla News: पत्रकार विहार के पास सड़क से गिरी कार, दो युवकों की जान गई, एक गंभीर

Shimla road accident:  शिमला के पत्रकार विहार के पास एक गाड़ी (एचपी 03सी-9617) सड़क से…

33 mins ago

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Baba Siddiqui murder Maharashtra : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की…

42 mins ago

Himachal: त्योहारी सीजन में डिपुओं में दालों के विकल्प हुए सीमित

Himachal public distribution dal options: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के डिपुओं में उपभोक्ताओं को…

50 mins ago

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

15 hours ago