हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में 20 जून तक दस्तक देगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि वीरवार को शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्के हल्के बादल छाए हुए है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में भी प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने के आसार है वहीं मैदान क्षेत्रों के जिला ऊना,सिरमौर, सोलन,बिलासपुर और मंडी के कुछ भागों में तापमान हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लेकिन प्रदेश में लोगों को अब हीट वेव का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 जून तक दस्तक दे सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई है वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के साथ ही बारिश देखने को मिल सकती है वहीं मैदानी क्षेत्रों में जिला ऊना, सिरमौर, सोलन,बिलासपुर और मंडी में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है और कई जगह तापमान 40 डिग्री के पार भी जा सकते है। प्रदेश में अब हीट वेव कहीं देखने को नहीं मिलेगी इस से अब राहत मिलेगी

24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक का असर देखने को मिला है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि 20 जून से प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है पूरे प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार मॉनसून का प्रोग्रेस काफी अच्छा है ऐसे में समय पर आने की संभावना है।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…

5 hours ago

04 जुलाई से पहले चुनाव व्यय लेखा करवाएं जमा: व्यय पर्यवेक्षक

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस…

5 hours ago

जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री

अपने होटल, रिजॉर्ट के काम कराने मेरे पास आते थे होशियारः सीएम सीएम ने नुक्कड़…

5 hours ago

राज्यपाल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समाज के सभी वर्गों से वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनने…

6 hours ago

एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए होशियार सिंह: कमलेश

कांग्रेस न डरी, न कभी डरेगी, चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का सचिवालय जाने की…

6 hours ago

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

1 day ago