Categories: हिमाचल

शिमला के इस गांव में हर परिवार की सालाना आय है 75 लाख

<p>हिमाचल विदेशों में अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सेबों के लिए भी मशहूर है। यहां के सेब विदेशों में काफी पसंद किए जाते हैं। अपर हिमाचल के हजारों लोगों की आर्थिकी सेब की फसल पर निर्भर है। सेबों की बदौलत लोग लाखों रुपए कमाते हैं। हिमाचल का एक गांव सेबों के बागानों के दम पर एशिया का सबसे अमीर गांव बन गया है। इस गांव का नाम है मड़ावग, जोकि शिमला की चौपाल तहसील के तहत आता है। इस गांव की आवादी करीब 2 हजार है और यहां हर परिवार की सालाना आय 75 लाख के करीब है।</p>

<p>कहने को तो ये एक गांव है, लेकि यहां आलीशान मकानों की कोई कमी नहीं है। सेब की खेती ने इस गांव को विकसित बना दिया है कि एक साल में यहां 150 करोड़ रुपए के सेब का उत्पादन किया जाता है। मड़ावग गांव में आपको हर जगह सेब के बाग ही देखने को मिलेंगे, जिसकी बदौलत ये गांव करोड़पति बना है।</p>

<p>ये गांव तकनीकी तौर पर भी बहुत विकसित है यहां लोग लेटेस्ट तकनीकों से सेब की खेती करते हैं। किसान खेती की नई टेक्नीकों के बारे इंटरनेट के जरिये जानकारी हासिल करते हैं और यहां सेब की खेती ऑन इयर प्रोडक्शन से होता है। इससे पहले शिमला का ही क्यारी गांव एशिया का सबसे अमीर गांव रह चुका है। 1982 में सेब की खेती की वजह से इस गांव को सबसे अमीर होने का दर्जा मिला था।</p>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

5 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

6 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

6 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

6 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

6 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

6 hours ago