हिमाचल

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते लोग प्रभावित नहीं होने चाहिए। इस संबंध में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिहवाँ से रजोल तक फोरलेन कार्य की समीक्षा करते हुए पठानिया ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस निर्माण के दौरान नागरिकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में तीव्रता लाने को कहा ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी न झेलनी पड़े। केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों व निर्माण कार्य  में जुटी कंपनी से कहा कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि निर्माण से जुडी उचित  मशीनरी जैसे कि जेसीबी इत्यादि भी स्पॉट पर रहे ताकि बरसात के कारण  होने वाली किसी भी समस्या का तुरंत समाधान हो सके।  उन्होंने कहा कि इस निर्माण के चलते प्रभावित होने वाले  लोगों को कुछ परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है ,अधिकारी उन्हें भी प्राथमिकता पर हल करें ।

उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण के चलते सम्पर्क रास्ते, किसानों  की सिंचाई वाली कुल्हें आदि बंद न हों । उन्होंने कहा कि आमजनमानस को बरसात में  आने-जाने के लिए कठिनाई न हो, सड़क यातायात की दृष्टि से ठीक रहे, सड़क पर अत्यधिक मात्रा में जलभराव न हो इन सब बातों का विशेष  ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, प्रोजेक्ट ऑफिसर विकास सुरजेवाला, जीएम सुरेन्द्र,एजीएम रोहित कुमार , साइट इंचार्ज अजय कुमार  , ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, डॉ० सुनीत पठानिया, मदन राणा, पूर्व उप प्रधान सुदर्शन कटोच, डॉ श्रीकांत लगवाल, मेघराज शर्मा, उप प्रधान सुरेश पटाकू, प्रदीप बलोरिया, संजय कुमार, शेर सिंह, वरिंदर कुमार आदि मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

38 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago