Categories: हिमाचल

सेब की पैदावार बढ़ाने के लिए हिमाचल और न्यूजीलैंड में MOU साइन

<p>बागवानी विकास मिशन के तहत हिमाचल हॉर्टीकल्टर के लिए वर्ल्ड बैंक 1134 करोड़ की फंडिंग कर रहा है। सेब की फसल को मंडी, चंबा और सिरमौर में भी बढ़ाने के लिए न्यूजीलैंड की मदद ली जा रही है। जिसको लेकर हिमाचल सरकार और न्यूजीलैंड के बीच MOU हस्ताक्षर किया गया।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और न्यूज़ीलैंड के उच्चायुक्त&nbsp; जोआना केम्पकर्स&nbsp; की मौजूदगी में MOU&nbsp; हस्ताक्षर किया गया। हिमाचल के बागवानी क्षेत्र खासकर सेब की पैदावार एवं उसकी गुणवता बढ़ाने में न्यूजीलैंड मदद करेगा। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में ये MOU&nbsp; साइन किया गया। सीएम ने कहा कि इससे हिमाचल के बागवानी क्षेत्र को काफी फायदा मिलेगा।</p>

<p>इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में&nbsp;सेब की पैदावार बढ़ाने के लिए न्यूज़ीलैंड की टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। जो नए पौधे आएंगे वह 2 साल में फल देना शुरू हो जाएंगे। आज 60 से 70 देश&nbsp;न्यूज़ीलैंड की टैक्नॉलजी को इस्तेमाल कर रहे हैं।</p>

<p>इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक में सहयोग मांगा गया है। हिमाचल का पक्ष जोरदार ढंग से रखा गया है और 10 से 20 लाख जीएसटी की मांग भी की है। इसके अलावा रेलवे और एयर कनेक्टिविटी में भी केंद्र से मदद मांगी गई है। चीन भी बॉर्डर पर पहुंच गया है जिसको देखते हुए यहां पर रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

2 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

3 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

3 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

4 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago