Categories: हिमाचल

एक्शन मोड में महिला आयोग अध्यक्ष, SP को थमाया नोटिस

राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद डॉ. डेजी ठाकुर एक्शन में नजर आई हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र में रातभर नर्स को पुलिस मदद नहीं मिलने पर मंडी पुलिस अधिक्षक को नोटिस जारी किया है।

डॉ. डेजी ठाकुर ने एसपी मंडी को मामले में नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला नर्स के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त के बाहर है। नर्स के साथ हुई यह घटना प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को फोन करने के बावजूद मदद नहीं मिलना निंदनीय है।

डेजी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के हितों और उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। महिला सुरक्षा के लिए जो कदम उठाने होंगे वो उठाए जाएंगे।

क्या है मामला?

बीते सोमवार को आधी रात में सिराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में एक नर्स पुलिस से लगातार मदद की गुहार लगाती रही। इस दौरान महिला ने पुलिस को दो घंटे तक फोन किए लेकिन, पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिली। नर्स का कहना है कि उसने रातभर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर और निर्भया हेल्पलाइन पर लगातार फोन करती रही पर कोई मदद नहीं मिली।

पीड़ित नर्स का कहना है कि 14 जनवरी की रात को देर रात 4 युवक अपने चोटिल साथी को लेकर अस्पताल पहुंचे। इन युवकों ने इलाज पर असंतोष जताते हुए जमकर हंगामा किया। इससे डरकर जब उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने भी वाजिब कार्रवाई करने की बात कही थी।

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

36 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

49 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago