Follow Us:

शुरू हुआ रफ्तार का रोमांच, रेस में दम दिखाएंगे 7 देशों के 14 साइकिलिस्ट

पी. चंद |

माउंटेन बाइकिंग हिमालय की शिमला की 7वीं रेस आज शुरू हुई। दिव्यांग भरत ने इस रेस की फ्लैग ऑफ कर रेस को हरी झंडी दिखाई। दो दिनों तक चलने वाली इस रेस में 100 से अधिक साइकिलिस्ट शिमला से कोटी, मशोबरा, क्रेगनेनो, बलदेहा और सिपुर इलाकों में रेस में भाग लेंगे।

भारत को मिलाकर चेक रिपब्लिक, इंग्लैंड, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलेण्ड सहित सात देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें कुल 14 विदेशी साइकिलिस्ट हैं। इस बार पहली बार 11 महिलाएं भाग ले रही है। मुम्बई से आई प्रतिभागी फोरम वीरा ने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक इस खेल में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह रेस उनके लिए संघर्ष से परिपुर्ण और उत्साहवर्धक होने वाली है।