Follow Us:

सांसद अनुराग ने 1160 फीट लंबे वैली ब्रिज का लोकार्पण किया

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

सांसद अनुराग ठाकुर ने सतलुज नदी पर बीबीएमबी द्वारा बनाए गए विशाल झूला पुल यानि वैली ब्रिज का लोकार्पण किया। ये झूला पुल बिलासपुर और ऊना को आपस में जोड़ेगा। ये ब्रिज 1160 फीट लंबा है। एक तरफ जहां इस ब्रिज से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं दुसरी और ये पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। अनुराग ने ब्रिज के अलावा नैला बरमला सड़क का भी लोकार्पण किया ये सड़क सुरंग से गुजरेगी और साथ में ग्राउंड पार्क की चारदीवारी का भी उद्घाटन किया

बता दें कि भाखड़ा बांध के निर्माण के समय यह बेली ब्रिज लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था। जिससे इस पर दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा प्रदान की गई थी। लेकिन खस्ताहाल के कारण दोबारा से इस पुल का निर्माण किया गया। इससे गांव वरमाला, ओलिंडा, ग्वालथाई , सलांघड़ी, स्वामीपूर बाग तथा आसपास के अन्य गांवों को सहूलत मिलेगी और यह बेली ब्रिज पुल पर्यटन की दृष्टि से भी कारगर सिद्ध होगा। क्योंकि एक तो गोविंद सागर झील दूसरे प्राकृतिक सौंदर्य और बेली ब्रिज पुल आकर्षण का केंद्र भी रहेगा।  

राफेल मामले पर कांग्रेस को घेरा

राफेल मामले पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सबसे कम कीमत पर जब राफले ने कीमत भरी थी अगर वह खरीद लिया होता तो आज भारतीय वायु सेना मिग-21 के बजाय राफले जहाज के साथ पाकिस्तान पर बार कर सकता था। सबसे कम कीमत के बावजूद भी कांग्रेस ने 10 सालों में एक भी जहाज नहीं खरीदा। क्योंकि कांग्रेस की डील कभी बगैर डील के नहीं पूरी होती थी।

भारत की ओर से पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दल अपनी सेना पर विश्वास ना करें लेकिन दुनिया भर के देशों ने भारत पर विश्वास रखा है। मोदी के नेतृत्व पर विश्वास रखा है यही कारण है की विंग कमांडर अभिनंदन मात्र 3 दिन के अंदर हिंदुस्तान वापस आए। आज तक हिंदुस्तान के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ था।