Follow Us:

शांता ने बाढ़ प्रभावितों के लिए 10 लाख की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी

मृत्युंजय पुरी |

देश और प्रदेश में आई बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने अपना एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा है। वेतन के अलावा उन्होंने अपने सांसद निधि से 10 लाख रुपये की राशि भी प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।

इस राशि को प्रदेश में बारिश से हुए भारी नुकसान और देश में कई राज्यों में आई बाढ़ में सहयोग स्वरूप भेजा गया है। शांता ने कहा कि इस बार पूरे देश में बाढ़ का प्रकोप आसाधारण है। इसके लिए सबको आगे आना चाहिए।

प्रदेश में इस बार बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। प्रदेश सरकार हर संभव कदम उठा रही है। ऐसी परिस्थिति में समाज को भी सरकार के साथ आगे आना होगा। दोनों की अहम भूमिका है।