Follow Us:

MTB हिमालया साइकिल रैली शुरू, राज्यपाल ने हरी झंड़ी दिखा किया रवाना

पीं. चंद |

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिमला से हस्तपा साईकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस साईकल रैली में 16 देशों के 92 साइकलिस्ट हिमाचल प्रदेश की पगडंडियों और कच्चे रास्तों से होते हुए 590 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।   शिमला से शुरू हुई ये रैली 7 अक्टूबर को धर्मशाला के बंगोटू गांव में सम्पन होगी। यह रैली कई चोटियों से होते हुए सतलुज, ब्यास नदी को पार करते हुए ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और बीड़ बीलिंग होते हुए धर्मशाला पहुंचेगी।

आपको बता दें कि हीरो MTB हिमालय साइकिल रैली का यह 13वां संस्करण है और इसका आयोजन हस्तपा द्वारा किया जाता है। हस्तपा के अध्यक्ष मोहित सूद ने  कहा कि इस साइकल रैली के इस 9 दिन के रोमांचकारी सफर में कुल 92  प्रतिभागी हिस्सा से रहे हैं।

इस बार इसमें अब तक की सर्वाधिक 13 महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। इनमें एक महिला भारत की है। बाकी महिलाएं ऑस्ट्रेलिया, यूके, पुर्तगाल, स्पेन और जर्मनी से हिस्सा लेने आई हैं। उनका कहना है कि इस साइकलिंग प्रतियोगिता में इस बार 51 विदेशी और 41 भारत के साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। इसमें शिमला के 14 साइकिलिस्ट भी शामिल हैं।