Follow Us:

नगर निगम शिमला ने एचपी कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पोंस फंड में भेंट किया 11 लाख 5100 रुपये का चेक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की और से ‘एचपी कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पोंस फंड’ के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज यहां 11 लाख 5100 रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया और लोगों से इस कोष के प्रति उदारतापूर्ण दान के लिए अपील की, ताकि जरूरतमंद लोगों को इस कोष से लाभान्वित किया जा सके।