Follow Us:

राजधानी के रोहड़ू उपमंडल में एक युवक की हत्या

desk |

राजधानी के रोहड़ू उपमंडल में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रोहड़ू पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वारदात रोहड़ू के अस्तानी गांव के पास हुई। मृतक की पहचान कमल (30) के तौर पर हुई है। वहीं गिरफ्तार किया गया आरोपी नेपाली मूल का रवि है।

बता दें कि दोनों युवक रोहड़ू में मजदूरी करते थे और एक दूसरे के परिचित थे। शनिवार देर शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और रवि ने कमल को मौत के घाट उतार दिया।

अस्तानी गांव निवासी खुशी राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि शनिवार शाम जब वह घर लौट रहा था, तो सड़क के बीचों बीच खून से लथपथ एक युवक गिरा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा था। डीएसपी रोहड़ू नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।