Follow Us:

कांगड़ाः शाहपुर की रिहलु पंचायत में मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिन्दू धर्म

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिहलु में धर्म जागरण समन्वय के सानिध्य में मुस्लिम परिवार ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू धर्म अपनाया। धर्म जागरण प्रान्त संस्कृति प्रमुख गिरधारी दास और प्रान्त उप प्रमुख बलराम दास ने कहा कि बह रिहलु गांव में धर्म के प्रचार हेतु गए थे। उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि मुस्लिम परिवार हिन्दू धर्म अपनाना चाहता है, लेकिन उन्हें विधि का ज्ञान नहीं था। उसी सिलसिले में बह उनके घर गए और उन्हें विधि से अवगत करवाया।

सराजद्दीन एवं शलीमा ने हिन्दू धर्म को अपनाया। सराजद्दीन का नाम अब रमन हो गया और शलीमा अब शमिला देवी हो गई। दोनों ने धर्म जागरण समन्वय के अध्यक्षता में हिन्दू धर्म को स्वीकार किया। साथ ही धर्म जागरण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे उन्होंने शास्त्रोचित तरीके से यज्ञ द्वारा शुद्धिकरण किया। मुस्लिम परिवार हिन्दू धर्म को अपनाकर खुशी का अनुभव कर रहे हैं।  दोनो मां बेटे सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। रिहलू  पंचायत प्रधान सीमा देवी ने दोनों का स्वागत किया है।

वहीं, इस मामले पर एसडीएम शाहपुर मुरारी लाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बारे में जानकारी एकत्रित करवाई जाएगी।