हिमाचल

राजभवन में मनाया गया नागालैंड का स्थापना दिवस

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारत की ताकत इसकी विविधता और  एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों की कला, संस्कृति और रीति-रिवाजों को जानने और समझने से इनमें परस्पर सहयोग की भावना और बढ़ेगी। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण से भारत की एकता एवं अखण्डता और मजबूत होगी।

वह आज राजभवन, शिमला में नागालैंड स्थापना दिवस के अवसर पर हिमाचल में रहने वाले नागालैंड के निवासियों से संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नागालैंड के निवासी साहसी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पबद्ध हैं। राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत नागालैंड वासियों ने देश की विविध संस्कृति को और समृद्ध करने में निरंतर योगदान दिया है।

राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार

  सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी आउटसोर्स पर हो रही भर्तियों का…

3 mins ago

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

10 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

19 mins ago

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

8 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

8 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

8 hours ago