हिमाचल

शक्तिपीठ माता ब्रजेश्वरी देवी नगरकोट धाम कांगड़ा में सेवा लंगर

शक्तिपीठ माता ब्रजेश्वरी देवी नगरकोट धाम कांगड़ा में सुख की कांग्रेस सरकार में व्यवस्था परिवर्तन के चलते यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने और पर्यटन मंत्री कैबिनेट रैंक RS वाली ने जो जिम्मेवारी मुझे दी है. मैं उसे बखूबी निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा. सफाई व्यवस्था के बाद लंगर की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करते हुए आज प्रथम चैत्र नवरात्र हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में मंदिर में लंगर के कर्मचारियों को हाइजीनिक तरीके से हाथ में ग्लव्स सर में कैप विद नेम प्लेट और लंगर की टी शर्ट पहनते हुए खाने को सर्व किया गया और आज से मां भगवती के दरबार में एक सप्ताह का मीनू भी लगा दिया गया है और मंदिर बाजार से नेहरू चौंक में लंगर और मंदिर के भोग आरती की समय सारणी भी लगा दी गई है और यात्रियों की सुविधा के लिए रोड मैप के जरिए और पंपलेट बना दिए गए हैं।

नव नियुक्त ट्रस्टी पंडित अशोक हिमाचली ने बताया है कि सुरक्षा की दृष्टि से 40 होमगार्ड और 12 होमगार्ड अलग लगाए गए हैं सफाई से लेकर लंगर तक लंगर से लेकर यात्री की सुविधा तक हर प्रकार की दृष्टि से मंदिर में गतिविधियों को नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। मंदिर की साज सजा फूलों से सजाया गया है यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था, ठहरने की सुविधा, सभी चीजों का इंतजाम किया गया है ट्रस्टी और मंदिर प्रशासन और अधिकारियों ने इसके लिए समय-समय पर सबकी ड्यूटी लगा दी गई है कमिश्नर ऑफ़ टेंपल जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा जी ने सभी को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं एसडीएम कांगड़ा मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार मोहित रतन डीएसपी और एसएचओ कांगड़ा ने मोर्चा संभाला हुआ है।

Kritika

Recent Posts

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

50 mins ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

2 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

4 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

5 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

5 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

5 hours ago