Follow Us:

नगरोटा बगवां: भाजपा से जुड़ीं पूर्व पंचायत सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरोटा बगवां में लगातार पार्टी को बल दे रही है। इसी कड़ी में सद्दू बड़ग्राम से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व पंचायत सदस्य सीमा देवी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भाजपा की नीतियों के खिलाफ खुलकर बगावत की है। इसके साथ ही पूर्व पंचायत सदस्य ने छुट्टी के दिन निजी और सरकारी बसें न आने पर रोष प्रकट किया।

इस मौके पर सद्दू बड़ग्राम के कर्मठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद मुख्य रूप से लोगों का मुद्दा रहा। लोगों ने कांग्रेस की नीतियों की सराहना की और आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की खुलकर समर्थन देने की भी घोषणा की।