Follow Us:

विकास की ‘बुलेट ट्रेन’ पर नगरोटा बगवां, नंबर-1 बनाने का मिशन, आरएस बाली ने खोले विकास के बड़े पत्ते

 

➤ नगरोटा बगवां को देश की नंबर-1 ग्रामीण विधानसभा बनाने का लक्ष्य
➤ ₹180 करोड़ के इंटरनेशनल फाउंटेन और वेडिंग डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट पर बड़ा ऐलान
➤ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े प्रोजेक्ट गिनाकर आरएस बाली ने विकास मॉडल पेश किया


नगरोटा बगवां विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष आरएस बाली ने नगरोटा से प्रेस आयोजित कॉन्फ्रेंस प्रेस वार्ता में कहा कि नगरोटा बगवां को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की आदर्श ग्रामीण विधानसभा बनाने का विजन सामने रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विकास की असली ताकत बताते हुए कहा कि नगरोटा बगवां ने पिछले कुछ वर्षों में जो राजनीतिक और विकासात्मक नुकसान झेला, अब उसे “बुलेट ट्रेन” की रफ्तार से आगे बढ़ाया जा रहा है।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां आज पूरे हिमाचल में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज टांडा, सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, तीन आईटीआई और कई बड़े शिक्षण संस्थान नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की वजह से हजारों छात्र-छात्राएं और उनके परिवार नगरोटा से जुड़ रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को बड़ा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करवाई गई है और 76 छात्रों का पहला बैच शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में कंप्यूटर तकनीक की जरूरत है और नगरोटा के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत भी करवाई गई है, जहां 60 छात्रों का पहला बैच शुरू हो चुका है।

आरएस बाली ने कहा कि क्वारी में लगभग 150 कनाल भूमि पर हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल के प्राइमरी विंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और करोड़ों रुपये की लागत से इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने कहा कि नगरोटा कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण जारी है, ताकि बेटियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। इसके अलावा रजियाना में जिले का पहला वर्किंग वुमन हॉस्टल भी बनाया जा रहा है, जिस पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

पर्यटन क्षेत्र को लेकर आरएस बाली ने सबसे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक से लगभग ₹180 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट मंजूर करवाया गया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां को पर्यटन हब बनाने के लिए इंटरनेशनल फाउंटेन, वेडिंग डेस्टिनेशन, मॉल रोड, क्लॉक टावर, प्रवेश द्वार और सुंदरीकरण के बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल फाउंटेन को डिजाइन करने के लिए उसी कंपनी को जोड़ा गया है, जो अयोध्या में फाउंटेन डिजाइन कर रही है। यह प्रोजेक्ट जर्मन तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि नगरोटा को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने से टैक्सी चालकों, होटल कारोबारियों, फूल विक्रेताओं, टेंट व्यवसायियों और छोटे व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

आरएस बाली ने कहा कि बड़ोह से लेकर बस स्टैंड और जुमला से सुनील तक मॉल रोड बनाई जा रही है। नगरोटा की सीमाओं पर विशाल प्रवेश द्वार और प्रमुख चौकों पर क्लॉक टावर लगाए जाएंगे। साथ ही प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा भी नगरोटा में लगाया जाएगा, ताकि यह क्षेत्र नई पहचान बना सके।

उन्होंने बताया कि हटवास में अत्याधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है, जिसमें बैडमिंटन कोर्ट, स्केटिंग रिंग, योग और जुंबा जैसी सुविधाएं होंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग रिंग भी यहां बनाई जाएगी।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा में सरकार पहली बार दो आधुनिक सिनेमाहॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बैंक्वेट हॉल और पार्किंग सुविधा वाला बड़ा कॉम्प्लेक्स बना रही है। लगभग ₹27 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा मॉडल पुलिस स्टेशन और मॉडल हेलीपैड के टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “तीन इंजन की सरकार” होने के बावजूद नगरोटा बगवां को एक भी बड़ा संस्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष जीएस बाली के समय में नगरोटा को लगातार बड़े संस्थान मिले, लेकिन पिछली सरकार के पांच वर्षों में क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे चला गया।

पंचायत चुनावों को लेकर आरएस बाली ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग ऐसे प्रतिनिधियों को चुनें, जो पंचायतों और वार्डों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां को फिर से प्रदेश की राजनीति में निर्णायक भूमिका तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

विपक्ष के आरोपों पर पलटवार

आरएस बाली ने नोरा ग्राउंड को HPCA को देने की मांग पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यदि वहां क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाता है तो आम लोगों को उसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नगरोटा के लोग ₹15 हजार या ₹25 हजार की टिकट खरीदकर मैच देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम में भी स्थानीय लोगों को फ्री एंट्री नहीं मिलती।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगरोटा की जमीन कॉर्पोरेट कमाई के लिए नहीं दी जाएगी, बल्कि वहां ऐसे प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे जिनसे स्थानीय व्यापारियों, युवाओं और आम लोगों को सीधे रोजगार और आर्थिक लाभ मिले।
—————

1. पर्यटन और सुंदरीकरण: अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट
नगरोटा को हिल स्टेशन न होने के बावजूद पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए बाली ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से स्वीकृत ₹180 करोड़ के प्रोजेक्ट का खुलासा किया:

इंटरनेशनल फाउंटेन: सैकड़ों मीटर लंबा अंतरराष्ट्रीय स्तर का फाउंटेन, जिसे जर्मनी की विख्यात कंपनी डिजाइन कर रही है (वही कंपनी जिसने अयोध्या में फाउंटेन डिजाइन किया है)।

वेडिंग डेस्टिनेशन: उदयपुर और जयपुर की तर्ज पर इसे उत्तर भारत का प्रमुख वेडिंग हब बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय टैक्सी चालकों, फूल विक्रेताओं और व्यापारियों की आय बढ़ेगी।

मॉल रोड व क्लॉक टावर: बड़ोह और जुमला से सुनील तक मॉल रोड का निर्माण। विधानसभा की सीमाओं पर विशाल प्रवेश द्वार और प्रमुख चौकों पर क्लॉक टावर का निर्माण।

ऊंचा झंडा: शिमला और धर्मशाला की तर्ज पर नगरोटा में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा।

2. शिक्षा और तकनीकी कौशल: युवाओं का भविष्य
आरएस बाली ने शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया:

कंप्यूटर इंजीनियरिंग: राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग का पहला बैच (76 छात्र) शुरू किया गया है।

राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल: क्वारी में 150 कनाल भूमि पर हिमाचल का सबसे बड़ा और आधुनिक स्कूल बन रहा है।

महिला सशक्तिकरण: रजियाना में जिले का पहला वर्किंग वुमन हॉस्टल (₹9 करोड़) और नगरोटा कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण जोरों पर है।

संस्थानों का जाल: क्षेत्र में 3 आईटीआई, इंजीनियरिंग, फार्मेसी और दो डिग्री कॉलेज पहले से ही नगरोटा को शिक्षा का केंद्र बना रहे हैं।

3. स्वास्थ्य और अधोसंरचना: सेवा का संकल्प
नर्सिंग कॉलेज: टांडा मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज जोड़कर 60 सीटों का पहला बैच शुरू कर दिया गया है।

मेडिकल रोबोटिक्स: प्रदेश के सबसे बड़े टांडा मेडिकल कॉलेज में नई रोबोटिक तकनीक और डिवाइस जोड़ने का प्रयास।

सिनेमाहॉल व पार्किंग: हिमाचल में पहली बार सरकार द्वारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बैंक्वेट हॉल और पार्किंग के साथ दो सिनेमाहॉल बनाए जा रहे हैं (₹27 करोड़ का प्रोजेक्ट)।

परिवहन: मसल में मॉडल हेलीपैड और नगरोटा में मॉडल पुलिस स्टेशन के टेंडर आवंटित किए जा चुके हैं।

4. खेल और मनोरंजन: युवाओं को नई दिशा
इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: हटवास में बैडमिंटन, स्केटिंग रिंग, जुंबा और योग के लिए अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स तैयार हो रहा है।

इंटरनेशनल स्केटिंग रिंग: अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्केटिंग रिंग का निर्माण।