Follow Us:

नगरोटा बगवां: इस बार धान खरीद में पहली बार खोली जा रही मंडी

डेस्क |

हिमाचल के किसानों से धान खरीद को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। सरकार किसानों से 2320 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी।

यह खरीद प्रदेश के 4 जिलों कांगडा, ऊना, सोलन, सिरमौर की 11 मंडियों में होगी। इनमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मिलवा, नगरोटा बगवां, धौलाकुआं, पांवटा साहिब, मार्कीट यार्ड नालागढ़,
बद्दी इंडस्ट्री शैड मलपुर, टाहलीवाल, रामपुर, मार्कीट यार्ड टकारला शामिल हैं।

इस बार धान खरीद में नगरोटा बगवां में पहली बार मंडी खोली जा रही है. प्रदेश में धान की खरीद राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड व कृषि विभाग की मदद से की जा रही है. प्रदेश में पिछले वर्ष भी इन विभागों व बोर्ड की मदद से 22000 मीटिक टन के लक्ष्य से अधिक 22897 मीटिक टन धान की खरीद की खरीद की गई थी. इस खरीद सीजन के लिए धान खरीद का लक्ष्य 27000 मीटिक टन रखा गया है.

वहीं, इन मंडियों में 10 अक्तूबर से लेकर 31 दिसम्बर तक खरीद होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार धान खरीद को लेकर पंजीकरण के लिए सरकार का पोर्टल 10 सितम्बर से खोल दिया जाएगा। धान की खरीद का भुगतान 48 घण्टों के भीतर किसानों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।