Follow Us:

नाहन पुलिस ने पंजाब के नवाशहर से दबौचा फरार कैदी, 15 अगस्त को नाहन से हुआ था फरार

मनोज धीमान |

नाहन पुलिस ने 15 अगस्त को  सेंट्रल जेल नाहन से फरार कैदी मुकेश कुमार को पंजाब के नवा शहर से धर दबोचा है। मुकेश कुमार नाम का यह कैदी नाहन जेल में दुष्कर्म के जुर्म में 10 साल की सजा काट रहा है। मुकेश 15 अगस्त को उस समय फरार हो गया था जब एक जेल कर्मी इस कैदी को आंखों के चेकअप के लिए अस्पताल ले जा रहा था।

इस मामले में जेल करने के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। क्योंकि जेल कर्मी अपने स्तर पर ही इस कैदी को चेकअप के लिए ले जा रहा था। कैदी की फरारी के बाद से ही इस नाहन पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी और कई टीमें पंजाब और हरियाणा में कैदी को तलाशने में लगी हुई थी।

कैदी मुकेश पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। लिहाजा नाहन पुलिस पंजाब में पूरी नजर बनाए हुए थी और आखिरकार पंजाब से ही कैदी को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस अधिकारी की मानें तो हो टेक्निकल सर्विलेंस कैदी को पकड़ने में मददगार साबित हुए। यह पहला मामला नहीं है जब नाहन सेंट्रल जेल से कोई कैदी फरार हुआ हो। हालांकि फरार कैदी को पकड़ने के बाद पुलिस ने राहत की सांस जरूर ली है।