Follow Us:

बिलासपुरः नैना देवी के विधायक ने चलाया लोगों की थर्मल स्कैनिंग का अभियान

|

जिला बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्तिपीठ नैना देवी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में लोगों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। घर-द्वार जाकर यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस विधायक ठाकुर रामलाल ने की है।

कांग्रेस के विधायक नैना देवी ठाकुर रामलाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सभी पंचायतों और नैना देवी नगर परिषद को थर्मल स्कैनर दिए थे। जिसके तहत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी कि मैं घर-घर जाकर लोगों की स्कैनिंग करेंगे और इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को और कांग्रेस पार्टी को देंगे।

ठाकुर रामलाल ने कहा कि यह अभियान इस लिए चलाया गया है कि क्षेत्र में  महामारी पर लगाम लगाई जा सके और इसी के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नैना देवी में यह अभियान चलायाा जा रह है।