हिमाचल

नरदेव सिंह कंवर ने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां अपना पदभार ग्रहण किया। जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के गांव लुथान से संबंध रखने वाले नरदेव सिंह कंवर इस बोर्ड के 9वें अध्यक्ष बने हैं।

उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने साधारण परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति को इतने महत्वपूर्ण पद का कार्यभार सौंप कर उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाज़ा है। वह कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली आम जन के कल्याणार्थ रही है, जिसमें बच्चों, महिलाओं, किसानों एवं वृद्धजनों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड भी आम जन से संबंधित बोर्ड है और वह बोर्ड से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड राजीव कुमार, बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

3 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

16 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

21 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago