Follow Us:

धर्मशाला: नरेंद्र जंबाल बने कोतवाली व्यापार मंडल के प्रधान

बिट्टु सूर्यवंशी |

धर्मशाला के कोतवाली व्यापार मंडल के चुनाव में नरेंद्र जंबाल को प्रधान पद की कमान मिली है। व्यापार मंडल के चुनाव में नरेंद्र जंबाल ने अपने प्रतिद्वंदी राजेश महाजन को 8 मतों से पराजित किया। नरेंद्र जंबाल को 156 जबकि राजेश महाजन को 148 मत पड़े। वहीं, प्रधान पद के लिए मैदान में रहे दो अन्य उम्मीदवारों अनुज को 134 जबकि विवेक को मात्र 27 मत पड़े।

महासचिव पद के लिए अतुल कपूर व्यापारियों की पसंद बने हैं। अतुल को 261 जबकि, उनके प्रतिद्वंदी अमित नरूला को 207 मत पड़े कोषा अध्यक्ष पद के लिए संजय कौशल ने 282 मत हासिल कर रविंद्र गुप्ता को हराया रविंद्र गुप्ता को 189 वोट मिले।

व्यापार मंडल चुनाव के लिए 542 मतदाताओं में से 471 मतदाताओं ने  वोट डाला। व्यापार मंडल का यह चुनाव 3 वर्षों के लिए हुआ है। कार्यकारिणी का जल्द ही चयन किया जाएगा।