Follow Us:

लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जंबाल ‘तेंजिन नोर्गे एडवेंचर’ अवॉर्ड से सम्मानित

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर कुल्लू की प्रतिभा जंबाल को तेंजिन नोर्गे एडवेंचर अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया। नाविक सागर परिक्रमा के लिए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिभा को नवाजा।

प्रतिभा सागर परिक्रमा करने वाली छह महिला अफसरों के दल में शामिल थी। उन्होंने आईएनएस तारिणी में सवार होकर समुद्री रास्ते विश्व भ्रमण किया था। टीम ने कई मुश्किलों का सामना कर मिशन को पूरा किया। टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुवाई में छह सदस्य लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा

जंबाल, लेफ्टिनेंट कमांडर पी स्वाति, लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोडापत्ति, लेफ्टिनेंट एस विजया देवी व लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता शामिल थीं। प्रतिभा के पिता रवि जंबाल और माता द्रोपता जंबाल ने कहा कि प्रतिभा को सम्मान मिलने से कुल्लू के मौहल गांव में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, खेल मंत्री गोविंद ठाकुर, जिलाधीश यूनुस ने प्रतिभा को बधाई है।

इस तरह पूरी की परिक्रमा

टीम ने नाविक सागर परिक्रमा करीब 10 माह में 21600 नॉटिकल मील की दूरी तय कर पूरी की थी। इस दौरान टीम का पड़ाव ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमंटल, न्यूजीलैंड के लीटलीटोन, फॉकलैंड के पोर्ट स्टेनली, दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन व मॉरीशस रहा।