Follow Us:

नेशनल हाईवे कोटखाई- हुलवी के समीप दीवार न लगाए जाने के कारण गुस्साए मालिक ने बीच में गाड़ी लगाकर हाईवे किया जाम

पी. चंद, शिमला |

सड़क बनने से पहले सड़क को रोका जाना तो बहुत बार देखा गया है। लेकिन सड़क बन जाने के बाद उसे रोकना ऐसी घटना बहुत लंबे समय बाद देखने को मिली है। आज सुबह करीब 7:45 बजे कोटखाई छैला नेशनल हाईवे पर हुलवी के समीप देखने को मिली जब नेशनल हाईवे के समीप एक व्यक्ति का अपना मकान था। लेकिन उनका यह कहना है कि विभाग को पहले भी कई बार ऐसे निर्देश दिए गए थे कि मेरा घर स्लाइडिंग के कारण धसने की कगार पर है। इसलिए उनका आग्रह था कि उनके घर के समीप एक दीवार लगाई जाए।

जिससे कि उनका घर सुरक्षित रह सके लेकिन प्रशासन ने सदैव आनाकानी की इसी को देखते हुए पिछले रात में उनके घर के समीप जमीन धस गई। जिससे बीच में उनके घर का और नुकसान हो गया। जिसके चलते उन्होंने सुबह ही अपनी गाड़ी को बीच सड़क में लगा दिया।

इस कारण कोई भी वाहन वहां क्रॉस नहीं हो पा रहा था। करीब 1 घंटे तक उन्होंने नेशनल हाईवे को रोका और एक बहुत बड़ी कतार में एक लंबा जाम लगने लगा फिर वाहनों में यात्रा कर रहे लोगों के द्वारा उनको समझाया गया। इसमें किसी गाड़ी में मरीज भी है। आपकी लड़ाई प्रशासन के साथ है।

लेकिन इसमें हम लोगों का क्या कसूर है। बड़ी मुश्किल से करीब 1 घंटे बाद नेशनल हाईवे को आम लोगों की वजह से खुलवाया गया। यह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण घटना है और वहां के प्रशासन से आग्रह किया जाता है कि उनकी समस्या को जल्द से जल्द सुलझाया जाए अन्यथा जैसे आज जाम लगाया और भी लगा सकते है। जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।