Categories: हिमाचल

हिमाचल के गबरुओं का नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कमाल

छतीसगढ़ के रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के किक-बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने 53 पदक जीतकर प्रदेश का नाम देश भर में ऊंचा किया है। 6 से 11 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 15 रजत व 17 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की बेटियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करके 23 पदक जीत कर देश भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कुल्लू टीम ने झटके सबसे ज्यादा मेडल

हिमाचल प्रदेश की टीम में सबसे ज्यादा पदक कुल्लू जिला की टीम ने हासिल किये। जिनमें 14 स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य सहित 26 पदक कुल्लू के खिलाड़ियों ने प्रदेश को दिलाए। प्रदेश किक-बॉक्सिंग संघ के महासचिव डॉ. संजय यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में सौ से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करके देश भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन भारतीय ट्रायल कैंप के लिए भी हुआ है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने किया। उन्होंने इस अवसर पर देश भर से आये किक बाक्सिंग के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व बैग देकर सम्मानित किया।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago