Follow Us:

राष्ट्रस्तरीय होली महोत्सव: रंगों के उत्सव से सराबोर हुआ सुजानपुर टीहरा, 4 मार्च तक मचेगी धूम

सुजानपुर टीहरा में राष्ट्रस्तरीय होली महोत्सव बिखेर रहा कला संस्‍कृति के रंग

बब्बू मान और मनकीरत औलख बिखेरेंगे सांस्कृतिक संध्याओं में जलवा


हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक सुजानपुर टीहरा एक बार फिर रंगों और संस्कृति के अनूठे संगम का गवाह बन रहा है। राष्ट्रस्तरीय होली महोत्सव 2026  की धूम है। मेले का शुभारंभ  01 मार्च को डिप्‍टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया था। 04 मार्च तक बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है।  कार्यक्रम की शुरुआत 01 मार्च को सायंकाल 4:30 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी, जिसके बाद मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।

इस महोत्सव का इतिहास महाराजा संसार चंद के काल से जुड़ा है, जिन्होंने सुजानपुर में इस भव्य परंपरा की नींव रखी थी। प्रशासन और स्थानीय जनता के सहयोग से आज यह उत्सव राष्ट्रस्तरीय स्वरूप ले चुका है। इस वर्ष चार सांस्कृतिक संध्याएं आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।

पहली सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ अपनी प्रस्तुति से मन मोहा। दूसरी संध्या में मनकीरत औलख, तीसरी में सुनंदा शर्मा और अनुज शर्मा, जबकि चौथी संध्या में कुमार साहिल अपनी गायकी से समां बांधेंगे।

महोत्सव के समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समापन दिवस पर भी मुरली मनोहर मंदिर में विशेष पूजा और भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ और स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दुनिया के सामने पेश करता है।