Follow Us:

20 से 24 जनवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय विंटर कार्निवल, स्थानीय कलाकारों को मिलेगी प्राथमिकता

➤ 20 से 24 जनवरी के बीच आयोजित होगा राष्ट्रीय विंटर कार्निवल
➤ विंटर कार्निवल में स्थानीय कलाकारों और संस्कृति को दी जाएगी प्राथमिकता
➤ बर्फबारी होने पर सोलंग नाला में होंगी विंटर गेम्स, 28 दिसंबर तक रोहतांग खुला रहेगा


मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली में आयोजित विंटर कार्निवल की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय विंटर कार्निवल 20 से 24 जनवरी तक मनाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान मनाली में पर्यटकों की भारी आमद के कारण होटल पूरी तरह पैक रहते हैं, जिससे पर्यटन व्यवसायियों को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यटन व्यवसायियों और संबंधित पक्षों की सहमति से जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में विंटर कार्निवल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि पर्यटन सीजन को संतुलित किया जा सके और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।

भुवनेश्वर गौड़ ने स्पष्ट किया कि विंटर कार्निवल के सभी आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे हिमाचली संस्कृति, लोककला और परंपराओं को बढ़ावा मिल सके। कार्निवल के दौरान झांकियां, कुलवी महिला नाटी, विंटर क्वीन प्रतियोगिता, बॉय ऑफ कार्निवल, महिला मंडलों का फैशन शो सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यदि इस दौरान बर्फबारी होती है, तो सोलंग नाला में विंटर गेम्स का आयोजन किया जाएगा, जिससे पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही सैलानियों को बर्फ का आनंद लेने का अवसर देने के लिए रोहतांग दर्रा 28 दिसंबर तक खुला रखा जाएगा