हिमाचल

प्राकृतिक खेती बनी आकर्षण का केंद्र, PM ने देश के किसानों से इसे अपनाने का किया आग्रह

सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्राकृतिक खेती आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंडी जिला में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती को अपना चुके किसानों का आभार जताया और देश के किसानों से इस खेती विधि को अपनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का निरंतर काम कर रही है। आज प्राकृतिक खेती से हुई उपज की दुनिया भर में मांग बढ रही है। रसायनमुक्त उत्पाद आज विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। मुझे खुशी है कि हिमाचल प्रदेश इसमें बहुत अच्छा काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज मैं विशेष रूप से हिमाचल के किसानों का अभिनंदन करना चाहता हूं कि उन्होंने प्राकृतिक खेती का रास्ता चुना। छोटे से हिमाचल प्रदेश में इतने कम समय में डेढ़ लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज जब मैं प्रदर्शनी में प्राकृतिक खेती के उत्पाद देख रहा था तो उनका आकार और रंग-रूप बहुत लुभावना है। यह देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।

मैं हिमाचल को, हिमाचल के किसानों का इसके लिए हृदय से अभिनंदन करता हूं और देशभर के किसानों को आग्रह करता हूं कि हिमाचल ने जो रास्ता चुना है यह रास्ता उत्तम किसानी का उत्तम मार्ग है वे भी इस पर चलें। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब पैक्ड फूड का चलन चल रहा है तो हिमाचल इसमें भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनियों के दौरान प्रधानमंत्री ने सबसे पहले प्राकृतिक खेती की प्रदर्शनी का मुआयना किया और इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के उत्पादों का भी अवलोकन किया। इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से चार साल की उपलब्धियों के ऊपर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री में भी सबसे पहले प्राकृतिक खेती की झलक दिखाई दी। बता दें कि इस माह यह चौथा मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न मंचों पर हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक खेती मॉडल की सराहना कर चुके हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

12 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

12 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

13 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 hours ago