इंडिया

हेल्थ इंडेक्स: बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में केरल देश भर में अव्वल, हिमाचल को मिला 7वां स्थान

नीति आयोग ने सोमवार को हेल्थ इंडेक्स जारी किया है। हेल्थ इंडेक्स के मुताबिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में केरल देश भर में पहले स्थान पर रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश सबसे आखिरी नंबर पर है। जबकि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में 7वें स्थान पर है। स्वास्थ्य सेवाएं देने में केरल लगातार चौथी बार पहले नंबर पर रहा है।

हेल्थ इंडेक्स में कौन राज्य किस स्थान पर रहा-

केरल-1, तमिलनाडू 2, तेलंगाना 3, आंध्र प्रदेश 4, महाराष्ट्र 5, गुजरात 6, हिमाचल प्रदेश 7, पंजाब 8, कर्नाटक 9, छत्तीसगढ़ 10, हरियाणा 11, असम 12, झारखंड, 13, ओडिसा 14, उत्तराखंड 15, राजस्थान 16, मध्य प्रदेश 17, बिहार 18 और उत्तर प्रदेश 19वें नंबर पर रहा।

वहीं, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में छोटे राज्यों में मिजोरम पहले स्थान पर है जबकि त्रिपुरा दूसरे नंबर पर और नागालैंड सबसे आखिरी पायदान पर है। केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो दादरा नगर हवेली पहले और चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 5वें स्थान पर है।

नीति आयोग के मुताबिक हेल्थ इंडेक्स के लिए 4 राउंड का सर्वे किया गया था और इसके हिसाब से स्कोरिंग की गई थी। इन चारों राउंड में केरल टॉप पर रहा। केरल का ओवरऑल स्कोर 82.20 रहा। बता दें कि हेल्थ इंडेक्स मुख्य तौर पर तीन इंडिकेटर पर तैयार किया गया है। पहला हेल्थ आउटकम, दूसरा गवर्नेंस एंड इन्फोर्मेशन और तीसरा की इनपुट्स एंड प्रोसेस।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago