<p>हिमाचल में बेरोजगारी के खिलाफ अब नौजवान सभा ने जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभा ने प्रदेश के बेरोजगारों के लिए रोजगार देने को लेकर यात्रा शुरू कर दी है। जनवादी नौजवान सभा की ओर से शिमला से रोजगार अधिकार यात्रा शुरू की गई है जोकि पूरे प्रदेश में जाएगी। 12 अक्तूबर को शिमला में सचिवालय में इसका समापन होगा और प्रदेश भर के बेरोजगार सचिवालय के बाहर रोजगार देने के लिए प्रदर्शन करेंगे।</p>
<p>नौजवान सभा के राज्य सचिव कपिल भारद्वाज ने कहा कि आज से भगत सिंह के जन्मदिन पर हिमाचल में रोजगार यात्रा शुरू की जा रही है जोकि 12 अक्तूबर को सचिवालय का घेराव से खत्म होगी। उन्होंने कहा इसका मकसद मोदी और जयराम सरकार द्वारा रोजगार में की जा रही कटोती को लेकर जनता को जागरूक करना है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम हो रही है और ठेके के तहत रोजगार दे रही है केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता को रोजगार देने के बजाय डाका डाल रहे हैं। जिसको लेकर ये यात्रा शुरू की जा रही है और यात्रा ब्लॉक से गांव स्तर पर जा कर लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा दिन व दिन बढ़ रहा है लेकिन सरकार रोजगार मुहैया नहीं करवा पा रही है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…