Follow Us:

जयराम सरकार के कौशल विकास निगम के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव

पी.चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कौशल विकास निगम के उपअध्यक्ष नवीन शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। नवीन शर्मा ने कहा कि गत 3 दिन से मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए मैंने अपने आपको होम आइसोलेट कर लिया था। पिछले कल कोरोना टेस्ट करवाया। जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा आप सब से अनुरोध है। गत तीन चार दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वह स्वयं को आइसोलेट करले और आवश्यक हो तो अपनी जांच भी करवाएं।